ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 25 July 2021

लुधियाना की सिंधवा नहर में गिरी तेज रफ़्तार कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

car fell in Ludhiana's Sindhwa canal, three people died tragically
car fell in Ludhiana's Sindhwa canal, three people died tragically
[metaslider id="711"] लुधियाना : लुधियाना से एक बुरी खबर मिली है। प्राप्त जानकारी मुताबिक रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सिंधवा नहर में गिर गई। हादसे में युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कार के नहर में उलटते ही उसमें सवार एक युवक ने कार का दरवाजा खोल कर बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। तीन लोग कार समेत नहर में गिर गए। हादसा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी। कार में सवार तीनों यात्रियों को लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला । उन्हें कार में डाल कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया। मृतकों की पहचान गुरदासपुर निवासी पाहुल बैंस (18), प्रभजोत सिंह लुभाना (19) तथा दिल्ली निवासी तीक्षा सैनी के रूप में हुई। [metaslider id="1461"] घटना शाम करीब 5 बजे की है। मारुति स्विफ्ट डिजायर कार वेरका मिल्ट प्लांट से लाडोवाल बाइपास से होते हुए गुरदासपुर की और जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार कार का संतुलन बिगड़ गया और कार नहर में गिर गयी , वहां सेफ्टी पिलर भी नहीं थे। कार के बेकाबू होते ही राहुल ने खिड़की खोल कर बाहर छलांग लगा दी थी । अन्य तीनों के सीट बेल्ट लगी हुई थी। गाड़ी के नहर में जाते ही उसके विंडो लाक हो गए। राहुल को तैरना आता था, जिसके चलते वो बाहर निकल आया। इसके बाद वहां लोगों इकठे हो और करीब पंद्रह मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को निकाल लिया गया। उनको तुरंत कार में डाल कर अस्पताल पहुुचाया गया । घटना की सूचना मिलते ही वहां पुलिस के उच्च अधिकारी भी पहुँच गए। बताया जा रहा है कि तीक्षा नई दिल्ली की रहने वाली है। वह यहां किसी मेडिकल कालेज की छात्रा थी। तीनों रविवार गुरदासपुर से उससे मिलने के लिए लुधियाना आए थे। और शाम को ये हादसा हो गया। [metaslider id="9199"]     source link