ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 30 October 2021

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से सुलह के बारे कहा- अब बातचीत का समय खत्म, जल्द ही अपनी पार्टी बनाएंगे

Captain Amarinder Singh can become the candidate for the post of Vice President of NDA
Captain Amarinder Singh can become the candidate for the post of Vice President of NDA
चंडीगढ़ : आपको बता दे कि कांग्रेस से बातचीत की खबरों के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ये साफ किया कि अब इसका समय खत्म हो गया है। वहीँ उनका कहना है कि पार्टी से अलग होने का फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया और यह अंतिम है। इसके अलावा उन्होंने कहा मैं सोनिया गांधी जी का उनके समर्थन के लिए आभारी हूं लेकिन अब कांग्रेस पार्टी में नहीं रहूंगा। प्राप्त जानकारी मुताबिक उनका कहना कि मैं जल्द ही अपनी पार्टी शुरू करूंगा और किसानों का मुद्दा सुलझने के बाद सीट बंटवारे के लिए भाजपा से बातचीत करूंगा। वहीँ इससे पहले बुधवार को ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी के साथ अगले विधानसभा चुनाव में उतरने का एलान किया गया था। वहीँ नवजोत सिद्धू पर निशाना साधते हुए कैप्टन ने कहा था कि सिद्धू जहां से भी लड़ेंगे, हम उनसे लड़ेंगे।