ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 06 December 2021

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी नई बनाई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के दफ्तर का किया उद्धघाटन, भाजपा संग चुनाव लड़ने का किया एलान

Captain Amarinder Singh inaugurated the office of his newly formed party, Punjab Lok Congress, announced to contest elections with BJP
Captain Amarinder Singh inaugurated the office of his newly formed party, Punjab Lok Congress, announced to contest elections with BJP
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : आपको बता दे पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस लांच हो गई है। वहीँ इसके चलते पार्टी के कार्यालय का सोमवार को चंडीगढ़ में उद्घाटन किया गया। बता दे कि चंडीगढ़ में स्थित दफ्तर का उद्धाटन करने कैप्टन अमरिंदर खुद पहुंचे। वहीँ इस दौरान उन्होंने राज्य का अगला विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ने का एलान कर दिया है। वहीँ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने इस बारे में अमित शाह से बात की है। उन्होंने कहा हालांकि, सीटों पर समझौता होना बाकी है। [metaslider id=1461] वहीँ इस मोके पर प्रेसवार्ता में कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि हमारा उद्देश्य पंजाब विधानसभा चुनाव जीतना है और हम जीतेंगे। वहीँ इससे पहले उन्होंने पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने से पहले वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा कैप्टन ने ट्वीट किया कि पंजाब की समृद्धि और सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की, क्योंकि मैं अपने राज्य और इसके लोगों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखने का संकल्प लेता हूं। आपको बता दे कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और टकसाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा के संयुक्त अकाली दल के साथ गठबंधन का स्पष्ट संकेत दिया था। इसके अलावा कैप्टन पहले ही कह चुके हैं कि वे भाजपा के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। [metaslider id=711]