Saturday, 02 July 2022
Punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह बन सकते है NDA के उपराष्ट्रपति पद के उमीदवार
[metaslider id=11116]
चंडीगढ़ : बड़ी खबर सामने आ रही है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह NDA की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बन सकते हैं। यह चर्चा कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी को भाजपा में मर्ज करने की तैयारी के बाद तेज हो गई है। बता दे कि कैप्टन के PM नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अच्छे संबंध हैं। वहीँ ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी मर्ज करने के साथ उनकी उम्मीदवारी का भी ऐलान हो सकता है ।
[metaslider id=711]
जिक्रयोग है कि कैप्टन अभी इलाज के लिए लंदन में हैं। उनकी सर्जरी हुई है। उम्मीद है कि वह इस महीने के दूसरे हफ्ते में पंजाब लौट आएंगे। बता दे कि देश के मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है। इससे पहले 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव होंगे। इसके लिए 5 जुलाई को अधिसूचना जारी होने के बाद 19 जुलाई तक नामांकन भरे जाएंगे।
वहीँ माना जा रहा है कि भाजपा कैप्टन के सहारे पंजाब को साधने की कोशिश कर रही है। कैप्टन पंजाब के सियासी दिग्गज हैं। शहरों से लेकर गांवों तक हर जगह वह चर्चित नेता हैं। इसलिए कैप्टन के सहारे 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पंजाब की 13 सीटों पर नजर लगाए बैठी है।
[metaslider id=1461]