ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 26 February 2025

क्या दिल्ली में हार के बाद पंजाब से राज्यसभा में एंट्री कर सकते है अरविंद केजरीवाल !

क्या दिल्ली में हार के बाद पंजाब से राज्यसभा में एंट्री कर सकते है अरविंद केजरीवाल !

पंजाब : आम आदमी पार्टी ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह कदम पार्टी की चुनावी रणनीति का हिस्सा है, जिससे पार्टी इस सीट पर अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रही है। संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाने से पार्टी को क्षेत्रीय स्तर पर अच्छा समर्थन मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अरोड़ा लुधियाना से जुड़ी हुई एक महत्वपूर्ण पहचान रखते हैं। साथ ही अब यह कयास लगाए जा रहे है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल पंजाब के रास्ते राज्यसभा में एंट्री कर सकते हैं।

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव की घोषणा के साथ ही अरविंद केजरीवाल को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और केजरीवाल की खुद की सीट हारने के बाद उनकी राजनीति को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जा सकते हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। इसीलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा सांसद बन सकते हैं। हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और पार्टी के कई नेता इसे नकार रहे हैं।

हालांकि पंजाब सरकार के मंत्रियों और पार्टी के प्रवक्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने इसे पूरी तरह से अफवाह करार दिया और पार्टी के नेताओं ने इसे नकारा है।