ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 30 October 2022

BIG NEWS : गुजरात के मोरबी में केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटा, 400 लोग नदी में गिरे , 60 लोगों की मौत

Cable suspension bridge collapses in Gujarat's Morbi, 400 people fall into the river, 60 dead
Cable suspension bridge collapses in Gujarat's Morbi, 400 people fall into the river, 60 dead
[metaslider id=24944] मोरबी : बड़ी खबर है कि गुजरात के मोरबी में केबल सस्पेंशन ब्रिज टूट गया है जिससे करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में अब तक 60 लोगों के शव निकाले जाने की खबर हैं। वहीँ इनमें 10 से ज्यादा बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा 70 लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। हाल ही में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से इसके मरम्मत का काम पूरा किया गया था। दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। बताया जा रहा है ब्रिज की क्षमता करीब 100 लोगों की थी, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते इस पर करीब 500 लोग जमा थे। यही हादसे की वजह बना है।जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर (02822243300) जारी किया है। इसके अलावा घायलों के इलाज के लिए मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है। [metaslider id=25498] मिली जानकारी अनुसार कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन कई लोग झूले पर अटके रहे। इन्हें बाहर निकाला जा रहा है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुख जताया है। रेस्क्यू के लिए SDRF और NDRF की टीमें मौजूद घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए SDRF और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं। CM भूपेंद्र पटेल खुद मोरबी के लिए रवाना हो गए हैं।