ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 15 November 2023

जम्मू-कश्मीर के डोडा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 36 की मौत

Bus full of passengers falls into ditch in Doda, Jammu and Kashmir, 36 dead
Bus full of passengers falls into ditch in Doda, Jammu and Kashmir, 36 dead
नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। मिली जानकारी मुताबिक किश्तवाड़ से जम्मू जा रही एक बस सड़क डोडा के असार क्षेत्र में 300 फीट नीचे खाई में गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार बस में 55 यात्री सवार थे। हादसे में 36 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 19 घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस और बचाव दल के लोग मौजूद हैं और घायलों को निकालने का काम बड़े स्तर पर जारी है। बचाव और राहत कार्यों में जुटे लोगों ने बताया कि बस को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं घायलों को किश्तवाड़ के जिला अस्पताल और डोडा के सरकारी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और एलजी मनोज सिन्हा हादसे पर दुख जताया है। वहीं हादसे के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई बस दुर्घटना दुखद है। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। पीएम मोदी ने मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। [metaslider id=25498]