Wednesday, 13 December 2023
Jalandhar
जालंधर में 18 वर्षीय छात्रा की जली हुई लाश खाली प्लाट से बरामद , फैली दहशत
जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर के अर्जुन नगर के पास एक 18 वर्षीय छात्रा का जला शव खाली प्लाट से बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार छात्रा पिछले 20 घंटे से लापता थी। मृतका की पहचान रागिनी पुत्री किशोरी लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है रागिनी मंगलवार सुबह स्कूल गई थी। परिजन काम पर गए हुए थे। दोपहर 3:30 बजे रागिनी की मां घर पहुंची तो वह घर पर नहीं थी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। बुधवार सुबह करीब 10 बजे रिश्तेदारों को उसके घर के पास वाले प्लाट में युवती का अधजला हुआ शव मिला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई है।
[metaslider id=25498]