ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 30 July 2023

कार में पिछली सीट पर बैठे नौ साल के बेटे से चली गोली, पिता के पीठ में लगी

Big News: NRI died due to firing during a party at a resort located on Dhilwan Road in Jalandhar.
Big News: NRI died due to firing during a party at a resort located on Dhilwan Road in Jalandhar.
पंजाब : खबर मिली है कि पंजाब के लुधियाना जिले के गांव अकालगढ़ खुर्द में नौ साल के बच्चे से चली गोली किसान दलजीत सिंह उर्फ जीता की पीठ में जा लगी और पेट के अगले हिस्से में नाभी के पास फंस गई। मिली जानकारी अनुसार दलजीत सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ ससुराल संधारा देने जा रहे थे। रस्ते में उनकी पिस्तौल पिछली सीट पर बैठे बेटे के हाथ लग गई। सुखविंदर सिंह के अनुसार अभी ये पता नहीं चला है कि पिस्तौल लॉक थी या नहीं। अंदेशा है कि पिस्तौल लॉक हो और बेटे ने खेलते हुए गलती से लॉक खोल लिया हो गोली चल गई । गंभीर रूप से घायल दलजीत सिंह जीता को रायकोट के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां दलजीत की हालत खराब होने लगी तो तुरंत एंबुलेंस से लुधियाना भेजा गया। लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दलजीत का इलाज शुरू हो गया है। हालत चिंताजनक मगर स्थिर बताई जा रही है। [metaslider id=25498]