Wednesday, 09 February 2022
Jalandhar
Big News : जालंधर के नार्थ हलके से BJP उम्मीदवार केडी भंडारी के घर पर ईंट-पत्थर से हमला, घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़े
[metaslider id=9199]
जालंधर : बड़ी खबर मिली है कि जालंधर में नार्थ हलके से भाजपा के उम्मीदवार एवं दो बार के विधायक कृष्णदेव भंडारी के घर पर ईंट-पत्थर बरसाकर हमला हुआ है। बता दे कि सेठ हुकुमचंद कालोनी स्थित केडी भंडारी के घर पर पत्थर बरसाए गए हैं जिससे उनके घर के बाहर खड़ी उनकी कार के शीशे भी टूट गए है। वहीँ इस हमले में भंडारी की कोठी से भी शीशे टूटे हैं और इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात के बाद पुलिस को सूचना दे दी गई है। बता दे कि हमले की खबर के बाद बड़ी गिनती में कार्यकर्ता केडी भंडारी के घर पहुंचे और इसे लेकर उनमे जबरदस्त रोष है। बता दे कि इस बार जालंधर नार्थ हलके में मुकाबला केडी भंडारी, कांग्रेस के अवतार सिंह जूनियर, आम आदमी पार्टी के दिनेश ढल्ल और अकाली दल बसपा के कुलदीप सिंह लुबाना में है। वहीँ इस वारदात से सियासत और गरमा गई है।
[metaslider id=711]