ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 25 December 2023

जालंधर में ब्रेज़ा गाडी ने मिनी ट्रक को मारी टक्कर , मौके पर एक की मौत

Brezza vehicle collides with mini truck in Jalandhar, one dead on the spot
Brezza vehicle collides with mini truck in Jalandhar, one dead on the spot
जालंधर : जालंधर में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी व 4 युवकों के घायल होने की सूचना है। मिली खबर के अनुसार धन्नोवाली फाटक के पास आज सुबह 10.30 बजे के करीब एक ब्रेजा कार की मिनी ट्रक से भयानक टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि 4 युवक ब्रेजा कार में सवार होकर जालंधर की तरफ आ रहे थे कि इसी बीच उनकी मिनी ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में ब्रेजा कार सवार चारों युवक घायल हो गए व मिनी ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरजीत सिंह निवासी कांग साबो, नकोदर (जालंधर) के रूप मे हुई है। थाना जालंधर कैंट की चौकी परागपुर की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्ट के लिए जालंधर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है और उसे परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान मिनी ट्रक ड्राइवर अपनी गाड़ी को सड़क की साइड पर खड़ा करके ठीक कर रहा था कि इतने में पीछे से आईर ब्रेजा कार ने उसे टक्कर मार दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि हादसे के तुरन्त बाद एक इनोवा गाड़ी युवको को अपने साथ बैठा कर ले गई । यही नहीं इनोवा गाड़ी पर लाल बत्ती लगी थी और इसमें एक गनमैन भी मौजूद था।