Thursday, 28 April 2022
National
BREAKING NEWS : आतंकवादियों की जम्मू को दहलाने की साजिश नाकाम, बत्रा अस्पताल के नजदीक हाईवे पर आइईडी बरामद
[metaslider id=711]
जम्मू : बड़ी खबर मिल रही है कि जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों की जम्मू को दहलाने की साजिश को नाकाम बना दिया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने बत्रा अस्पताल के नजदीक जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आइईडी बरामद किया है । प्राप्त जानकारी अनुसार हाईवे पर आतंकियों ने काले रंग के एक डिब्बे में टाइमर लगी आईडी को प्लांट किया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने समय पर घटना स्थल पर पहुंच आइईडी को सुरक्षित जगह पर ले जाकर निष्क्रिय बना दिया। वहीँ इसके बाद पुलिस व सेना द्वारा आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। [metaslider id=9199]