ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 26 April 2024

Breaking News : जालंधर के पठानकोट चौक में तेज रफ्तार टैंकर ने मारी कई कारों और ऑटो रिक्शा को टक्कर, दर्जनों लोग घायल

Breaking News: Speeding tanker hits several cars and auto rickshaw in Pathankot Chowk, Jalandhar, dozens of people injured
Breaking News: Speeding tanker hits several cars and auto rickshaw in Pathankot Chowk, Jalandhar, dozens of people injured

जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर के पठानकोट चौक में भयानक सड़क हादसा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार दूध टैंकर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी , जिसमें 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीँ सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि टैंकर की ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ऑटो चालक की टांगे टूट गई और उसे नजदीक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। हादसे के कारण जालंधर-पठानकोट बाईपास पर भारी जाम लग गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने भारी हंगामा किया।Â