ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 21 May 2022

Breaking News : मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत , पेट्रोल 9.50, डीजल 7 रुपये हुआ सस्ता

Petrol and diesel prices reduced across the country, know by how much it became cheaper?
Petrol and diesel prices reduced across the country, know by how much it became cheaper?
[metaslider id=9199] नई दिल्‍ली : बड़ी खबर है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी कर रहे हैं। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी।इसके अलावा उन्होंने कहा सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देगी। जिससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी। आपको बता दे कि केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से इन राहतों का एलान ऐसे वक्‍त में किया गया है जब विपक्ष की ओर से सरकार पर लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर हमले किए जा रहे थे। [metaslider id=1461]