ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 01 June 2022

Breaking News : पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने दिनदहाड़े गन पॉइंट पर पीआरटीसी की बस में की लूट

Breaking News : Miscreants robbed a PRTC bus at gun point in broad daylight near Ladowal toll plaza in Punjab
Breaking News : Miscreants robbed a PRTC bus at gun point in broad daylight near Ladowal toll plaza in Punjab
[metaslider id=9199] लुधियाना : पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा के नज़दीक लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी अनुसार यहाँ स्कूटर व मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियारों के बल पर पीआरटीसी बस के कंडक्टर को लूटने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि कंडक्टर के विराेध किए जाने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और पैसों का बैग लूटकर फरार हो गए। वहीँ सूचना देने के बावजूद काफी समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो यात्रियों ने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन से नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। हालांकि बाद में पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम खत्म कर ट्रैफिक चालू करवा दिया। बस कंडक्टर ने बताया कि 3 बदमाशों ने बस रुकने का इशारा किया। लेकिन बस रोकते ही बदमाशों ने उसे नीचे उतार लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके गले में पहनी चेन उतार ली और पैसों से भरा बैग छीन लिया । इस पर बस ड्राइवर और सवारियों द्वारा शोर मचाने पर बदमाश असलहा दिखाते हुए मौके से फरार हो गए। [metaslider id=1461]