ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 28 January 2026

बड़ी खबर : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

बड़ी खबर : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबे है की महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है. आज सुबह प्लेन क्रैश में एनसीपी नेता अजित पवार की जान चली गई. सूत्रों के अनुसार, अजीत पवार जिला पंचायत परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से प्राइवेट एयर क्राफ्ट से निकले थे बारामती के लिए. तभी लैंड करते समय क्रेश हुआ और क्रेश के बाद फ़्यूल टैंक में ब्लास्ट हुआ. इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई.

अजित पवार की आकस्मिक मृत्यु से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है . पीएम मोदी से लेकर ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है. अजित पवार 66 वर्ष के थे. अजित पवार पिछले 40 वर्षों से राज्य की राजनीति में सक्रिय थे. अपने साहसिक निर्णयों और बेबाक टिप्पणियों के कारण अजित पवार हमेशा सुर्खियों में रहे.

अधिकारियों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार कल पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और आम लोग जुटने की संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी इंतजाम किये हैं।