ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 12 April 2026

बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड न्यूज़ :बॉलीवुड की दिग्गज गायिका और दिवंगत लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. उन्होंने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. एक दिन पहले ही उन्हें सीने में इंफेक्शन की शिकायत के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को बताया कि मां नहीं रहीं, उनका सोमवार को सुबह 11 बजे से लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे और शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा.आशा ताई के निधन पर पूरा देश, पूरा बॉलीवुड शोकाकुल है.

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ. वे प्रसिद्ध गायक और रंगमंच कलाकार दीनानाथ मंगेशकर की बेटी थीं. छोटी उम्र से ही आशा और लता ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली. 1943 में उन्होंने मराठी फिल्म ‘माझा बाल' में पहला गीत गाया, जबकि 1948 में हिंदी फिल्म ‘चुनरिया' के गीत ‘सावन आया' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. आशा भोसले ने 20 से ज्यादा भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं.