Tuesday, 19 March 2024
Jalandhar
Breaking News : जालंधर के DC सहित 3 अफसरों के तबादले, चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
जालंधर : खबर है कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने एक शिकायत के आधार पर जालंधर के डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल को तबदील करने के निर्देश दिए हैं। इस सम्बन्धी जारी हुए पत्र में कहा गया है कि उनको मौजूदा पोस्टिंग से हटा कर किसी अन्य जगह तबदील किया जाए, जोकि उनका गृह ज़िला न हो। साथ ही यह भी लिखा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाये कि उनको ज़िले से कहीं बाहर लगाया जाये जो कि जालंधर लोक सभा हलके में न हो। जालंधर का नया डिप्टी कमिशनर तैनात करने के लिए निर्वाचन आयोग ने 3 अधिकारियों के पैनल की माँग की है।
Amazon से Apple iPhone 15 (256 GB) मोबाइल खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करें https://amzn.to/3THDu0Tइसी तरह रोपड़ रेंज के एडीजीपी जसकरन सिंह और बार्डर रेंज के डीआईजी नरिन्दर भार्गव को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इन दोनों अधिकारियों को भी मौजूदा जिलों से बाहर लगाने के लिए कहा गया है और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि नई तैनाती वाले जिले मौजूदा तैनाती वाले जिले या लोक सभा सीट के अधीन न आते हों। उक्त दोनों अधिकारी क्रमवार अप्रैल और जून 2024 में सेवामुक्त हो रहे हैं। दोनों स्थानों पर नए अधिकारियों की तैनाती के लिए आयोग ने 3-3 नामों वाले पैनलों की मांग की है।