ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 22 December 2023

Breaking News : जालंधर में पुलिस व गैंगस्टर्स में मुठभेड़, पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा भी पहुंचे मौके पर

Breaking News: Encounter between police and gangsters in Jalandhar, Police Commissioner Swapan Sharma also reached the spot.
Breaking News: Encounter between police and gangsters in Jalandhar, Police Commissioner Swapan Sharma also reached the spot.
जालंधर : बड़ी खबर मिल रही है कि जंडियाला के पास गांव समरावां में जालंधर पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ तथा कुछ गैंगस्टर्स के बीच में फायरिंग हुई है। पता चला है कि पुलिस को गैंगस्टर्स के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने इनका पीछा करना शुरू किया। गैंगस्टर्स ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद सी.आई.ए. स्टाफ ने मोर्चा संभाल लिया। बताया जा रहा है कि ये वही युवक हैं, जिन्होंने दो दिन पहले जालंधर के बस स्टैंड के पास ट्रैवल एजैंट की गाड़ी पर गोलियां चलाई थीं। पता लगा है कि क्रास फायरिंग में एक गैंगस्टर को गोली लगी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी का वेपन और बाइक अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा भी मौके पर पहुंचे।