Monday, 22 May 2023
Jalandhar
जालंधर में रोडवेज बस के ब्रेक फेल , एक-दूसरे के पीछे टकराई गाड़ियां, ड्राइवर मौके से फरार
जालंधर : जालंधर में गुरु नानक मिशन चौक पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी अनुसार बस अड्डे से निकली रोडवेज बस की गुरु नानक मिशन चौक पर ब्रेक फेल हो गई। वहीँ बस ने अपने आगे चल रही कार को टक्कर मारी। देखते ही देखते 4 गाड़ियां एक-दूसरे के पीछे टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
टक्कर के बाद रोडवेज बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हालांकि कंडक्टर बस में ही था। उसने कहा कि चालक भागा नहीं है, बल्कि वर्कशॉप में गया है। इस घटना के बाद गुरु मिशन चौक पर लंबा जाम लग गया। जिसे वहां पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने बड़ी मुश्किल के साथ मैनेज किया।
[metaslider id=25498]