Tuesday, 27 April 2021
bollywood
बॉलीवुड के सुपर स्टार मिथुन चक्रवर्ती भी आये कोरोना की चपेट में , खुद को किया आइसोलेट
[metaslider id="711"]
कोलकाता : बॉलीवुड के सुपर स्टार और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के बाद फिलहाल वह आइसोलेशन में हैं। बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे। बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के टालीगंज उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, माकपा के जादवपुर प्रत्याशी सुजन चक्रवर्ती, भाजपा की उम्मीदवार पर्णो मित्रा, माकपा उम्मीदवार शतरूप घोष, टीएमसी के कमरहटी के उम्मीदवार मदन मित्रा समेत कई उम्मीदवार चुनाव प्रचार के बाद कोविड-19 संक्रमित हो गए हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। बड़ी रैलियों पर रोक लगा दी गई है। चुनाव के दौर में चार प्रत्याशियों की कोविड-19 संक्रमण के चलते जान भी चली गई।
[metaslider id="1461"]
source link