Sunday, 06 November 2022
bollywood
BollyWood News : आलिया भट्ट बनी मां , बेबी गर्ल को दिया जन्म
[metaslider id=24944]
BollyWood News : खबर है कि कपूर खानदान में किलकारी गूंज उठी है। आलिया भट्ट मां बन गई हैं। आलिया भट्ट ने आज बेबी गर्ल को जन्म दिया है। उनके घर ख़ुशी का माहौल है। वहीं, फैंस भी इस गुड न्यूज को सुनने के बाद खुशी से झूम उठे हैं। मिली जानकारी अनुसार आज सुबह ही आलिया भट्ट डिलीवरी के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों को अस्पताल में जाते हुए स्पॉट किया गया, इसके बाद से ही फैंस खुशखबरी के लिए बेसब्र थे।
आलिया भट्ट ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है, जिस पर शेर-शेरनी और शावक की तस्वीर है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। अभिभावक बनने की खुशी महसूस हो रही है'।
[metaslider id=25498]