Thursday, 10 February 2022
Jalandhar
जालंधर कैंट में भाजपा प्रत्याशी सरबजीत मक्कड़ का प्रचार करने पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल
[metaslider id=711]
जालंधर कैंट : बता दे कि भाजपा में शामिल हुई बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल जालंधर कैंट में भाजपा प्रत्याशी सरबजीत मक्कड़ का प्रचार करने पहुंचीं। वहीँ इस दौरान माही गिल ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में खुली जीप में घूमकर लोगों से मक्कड़ के लिए वोट मांगे। वहीँ माही गिल ने कहा कि पंजाब का विकास और समृद्धि सिर्फ भाजपा ही करवा सकती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बारे में कहा जा रहा है कि वह किसान विरोधी है। लेकिन इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। माही गिल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही किसानों की सही मायनों में हितैषी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की मांग पर सारे कानून रद कर दिए। वहीँ माही गिल ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है और यदि प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनेगी तो यहां पर डबल इंजन की सरकार होगी।
[metaslider id=9199]