ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 27 July 2023

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर किया जारी

Bollywood actor Sonu Sood released helpline number to help flood affected people in Punjab
Bollywood actor Sonu Sood released helpline number to help flood affected people in Punjab
पंजाब : बॉलीवुड स्टार सोनू सूद ने पंजाब में बाढ़ प्रभावितों के लिए मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। पंजाब में बाढ़ की त्रासदी को लेकर उन्होंने अपनी पीड़ा भी जाहिर की है।सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट डाली है। जिसमें सोनू सूद ने लिखा है- मेरे प्यारे पंजाब, मेरा दिल तुम्हारे लिए दुखता है। चूंकि बाढ़ ने उस भूमि पर कहर बरपाया है, जिसने मुझे बड़ा किया है, ऐसे में मैं बेकार खड़ा रहना बर्दाश्त नहीं कर सकता। पंजाब ने मुझे बहुत कुछ दिया है और अब वापस लौटने का समय आ गया है। उन्होंने अपने ट्वीट मे लिखा- साथ मिलकर इस तूफान का सामना करेंगे, पुनर्निर्माण करेंगे और जरूरतमंद साथी पंजाबियों के लिए मजबूत होकर उभरेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में सूद चैरिटी फाउंडेशन का एक नंबर 78886-75107 भी जारी किया है। साथ ही लिखा है कि कोई जरूरतमंद इस नंबर पर हमें SMS के माध्यम से संदेश भेजे। मदद उस तक पहुंचेगी। ट्वीट में उन्होंने अपनी बहन के साथ फोटो भी शेयर की है। इसी बीच मालविका ने भी अपने भाई सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा है आओ पंजाब वासियों, पंजाब के लिए जुटें। एक दूसरे का साथ दें। जिक्रयोग है कि फिल्म अभिनेता सोनू सूद की फाउंडेशन कोरोना महामारी के दौरान भी लोगों के साथ खड़ी की थी। सोनू सूद ने पूरे देश में कोरोना महामारी के दौरान हजारों लोगों की मदद की थी। किसी को हवाई जहाज और गाड़ी से उसके घर तक पहुंचाया था तो किसी को बीमारी के लिए पैसा दिया था। यहां तक तक बहुत सारे लोगों को खाने-पीने का सामान पहुंचा कर भी मदद की थी। [metaslider id=25498]