ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 08 June 2023

699 रुपए में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मिलेगा ब्लू टिक, मेटा ने भारत में शुरू की वेरिफाइड अकाउंट सर्विस

Blue tick will be available on Facebook and Instagram for Rs 699, Meta started verified account service in India
Blue tick will be available on Facebook and Instagram for Rs 699, Meta started verified account service in India
नई दिल्ली : खबर है कि सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने भारत में मेटा वेरिफाइड अकाउंट सर्विस को शुरू कर दिया है। कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने इसकी घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेटा वेरिफाइड अब भारत, यूके और कनाडा में अवेलेबल है और ब्राजील में जल्द आ रहा है।' भारत के लिए मेटा ने iOS और एंड्रॉयड डिवाइस यूजर्स के लिए 699 रुपए मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान रखा है। कंपनी ने बताया है कि अगले कुछ महीनों में वेब यूजर्स 599 रुपए हर महीने देकर सब्सक्रिप्शन प्लान ले सकेंगे। इस सब्सक्रिप्शन प्लान के जरिए फेसबुक और इंस्टाग्राम में ब्लू टिक मिलेगा। पहले से वेरिफाइड अकाउंट का नहीं हटेगा ब्लू टिक मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि जो फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पहले से वेरिफाइड हैं, उन्हें ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन प्लान नहीं लेना होगा। पहले से वेरिफाइड यूजर्स का ब्लू टिक नहीं हटेगा। [metaslider id=25498]