Sunday, 18 July 2021
Jalandhar
जालंधर में पठानकोट रोड पर निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल में मजदूर की हुई हत्या, फैली सनसनी
[metaslider id="711"]
जालंधर : महानगर में रविवार को पठानकोट रोड पर निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल में एक मजदूर की हत्या की खबर मिली है । वारदात का पता तब चला, जब सुबह मजदूर काम पर आए। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को बताया कि पहली मंजिल पर किसी की लाश पड़ी है। सूत्रों की जनकारी के अनुसार छानबीन में पता चला कि यह मजदूर वहीं काम कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके साथ काम करने वाले कुछ मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन इसे मजदूरों के आपसी झगड़े का परिणाम माना जा रहा है। मृत मजदूर की पहचान धर्मवीर निवासी कुहरा सुतावर, तहसील सलेमपुर, थाना लार, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
[metaslider id="1461"]
थाना डिवीजन 8 के SHO रविंदर कुमार ने कहा कि फिलहाल मजदूर की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। उसके साथ काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि बीती रात उसके साथ कौन-कौन थे और इस वारदात के बाद कोई मजदूर काम से गायब तो नहीं है।
[metaslider id="9199"]
source link