ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 04 April 2023

इंस्टाग्राम पर अश्लील रील्स के जरिये लोगों को फ़साने वाली 'ब्लैकमेलर हसीना' पंजाब में गिरफ्तार

'Blackmailer Haseena' who trapped people through reels on Instagram arrested in Punjab
'Blackmailer Haseena' who trapped people through reels on Instagram arrested in Punjab
लुधियाना : बड़ी खबर है कि इंस्टाग्राम पर अश्लील रील्स के जरिये लोगों को फ़साने वाली 'ब्लैकमेलर हसीना' पंजाब में गिरफ्तार हुई है। बता दे पंजाब के लुधियाना में कारोबारी को फंसाने वाली ये ब्लैकमेलर हसीना पकड़ी गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार इंस्टाग्राम पर अर्धनग्न होकर रील डालकर वह कारोबारियों को फंसाती। फिर उनसे बातचीत कर अपनी न्यूड फोटो भेज देती। फिर 'हनीट्रैप' में फंसाने के बाद बदनामी का डर दिखा ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू कर देती। इतना ही नहीं अगर कोई पैसे न देता तो उन्हें धमकियां भी दिलवाती। मिली जानकारी अनुसार लुधियाना पुलिस ने जसनीत कौर उर्फ राजवीर नाम की इस इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को अरेस्ट कर लिया है। उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं ताकि दूसरे लोगों को की गई ब्लैकमेलिंग का पता चल सके। पुलिस के मुताबिक, उसके करीब 2 लाख फॉलोअर्स का पता चला है। मिली जानकारी अनुसार लुधियाना के कारोबारी गुरबीर को जसनीत ने फंसाना शुरू किया। फिर उसने गुरबीर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कारोबारी से एक करोड़ की फिरौती मांगी गई। कारोबारी गुरबीर ने इस मामले में मोहाली में केस दर्ज करवा दिया। इसके बावजूद जसनीत नहीं रुकी। उसने गुरबीर को धमकियां दिलवानी शुरू कर दी। यह देख गुरबीर लुधियाना में मॉडल टाउन थाने की पुलिस के पास पहुंच गए। वहां पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। [metaslider id=25498]