ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 28 April 2023

जालंधर में BJP का हाईटेक प्रचार , 9 विधानसभा क्षेत्रों में उतारी डिजिटल गाड़ियां

BJP's hi-tech campaign in Jalandhar, digital vehicles launched in 9 assembly constituencies
BJP's hi-tech campaign in Jalandhar, digital vehicles launched in 9 assembly constituencies
जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए BJP ने डिजिटल प्रचार का प्रबंध किया है। भाजपा ने जालंधर लोकसभा क्षेत्र के तहत आते 9 विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटल गाड़ियों को उतारा है । यह गाड़ियों इलेक्ट्रानिक उपकरणों, एलईडी इत्यादि से सुसज्जित हैं अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर प्रचार करेंगी। डिजिटल उपकरणों से लैस गाड़ियों को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, लोकसभा उपचुनाव प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, अविनाश राय खन्ना, हिसार से लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा, अजय जोशी भी इस मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल वैनें जालंधर के नौ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल तथा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों व जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार करेंगी। [metaslider id=25498]