ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 08 January 2022

चंडीगढ़ मेयर पद पर एक वोट से भाजपा की जीत , 'आप' पार्टी ने किया जमकर हंगामा

BJP won the post of Chandigarh Mayor by one vote, AAP created a ruckus
BJP won the post of Chandigarh Mayor by one vote, AAP created a ruckus
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : बड़ी खबर मिली है कि चंडीगढ़ मेयर पद पर एक बार फिर भाजपा का कब्जा हो गया है। मिली जानकारी अनुसार भाजपा की सरबजीत कौर को विजेता घोषित किया गया है। जानकारी मिली है कि आम आदमी पार्टी का एक वोट इनवेलिड होने के चलते उसे रद कर दिया । इस वजह से भाजपा उम्मीदवार सरबजीत कौर को एक वोट से विजेता घोषित किया गया है। [metaslider id=1461] प्राप्त जानकारी अनुसार आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों के उम्मीदवारों को 14-14 वोट पड़े थे, लेकिन आप का एक वोट इनवेलिड होने से उसे रद कर दिया गया। वहीँ इसके बाद आप पार्षदों ने वहां जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी का जो वोट खारिज हुआ है वह बैलेट पेपर थोड़ा सा फट गया था, इसीलिए उसे खारिज किया गया है। वहीँ इसके बाद से दोनों दलों में जमकर हंगामा हो रहा है। वहीँ मौके पर पुलिस पहुंच गई है। मोके पर दोनों दल के पार्षद खूब हंगामा कर रहे हैं और एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। जानकारी अनुसार वहां हाथापाई तक की नौबत आ गई है। हालाँकि पुलिस बीच बचाव कर रही है। मिली जानकारी अनुसार आप कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नगर निगम के बाहर जमा हो गए हैं और धरने पर बैठ गए हैं। [metaslider id=711]