ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 26 March 2024

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी BJP, अकाली दल से नहीं बन पाई गठबंधन पर सहमति

BJP will contest elections alone in Punjab, could not agree on alliance with Akali Dal
BJP will contest elections alone in Punjab, could not agree on alliance with Akali Dal

पंजाब : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और अकाली दल में सहमति नहीं बन पाई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इसकी जानकारी एक्स पर दी। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं। मगर सुनील जाखड़ ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। एक्स पर जारी एक वीडियो में जाखड़ ने कहा कि भाजपा पंजाब में अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

सुनील जाखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के बाद भारतीय जनता पार्टी ने यह फैसला लिया है। जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जो काम किए हैं, वे किसी से छिपे नहीं हैं।