ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 30 January 2024

BJP प्रत्याशी मनोज कुमार सोनकर ने चंडीगढ़ मेयर पद पर जीत हासिल की

bjp-win-chandigarh-municipal-corporation-mayor-election
bjp-win-chandigarh-municipal-corporation-mayor-election
चंडीगढ़ : भाजपा के मनोज कुमार सोनकर बने चंडीगढ़ के नए मेयर, चार वोटों से की जीत हासिल। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार सोनकर ने मेयर के पद पर जीत हासिल कर ली है। BJP के प्रत्याशी मनोज सोनकर ने 4 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया है और शहर के नए मेयर बन गए हैं। मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। BJP के कौंसलर मनोज सोनकर ने 35 में से 16 वोट हासिल किए। वहीं आप-कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप टीटा को सिर्फ 12 वोट मिले। मेयर के चुनाव में 8 वोट रद हुए हैं। चंडीगढ़ मेयर पद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पहले अपने प्रत्याशी पार्षद जसबीर सिंह को खड़ा किया था। लेकिन एन मौके पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का नाम वापस ले लिया और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप टीटा को समर्थन दे दिया। बता दें कि मेयर के चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी के 20 पार्षद थे। इसलिए वह अपनी जीत पक्की मान रहे थे। लेकिन बहुमत होने के बावजूद समय का चक्कर ऐसा घूमा कि कम बहुमत वाली BJP बाजी मार कर ले गई। अब जो मत रद हुए हैं उन पर दोनों दलों में मंथन चल रहा है। वहीँ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत पर केजरीवाल ने निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के दबाब में बेईमानी से BJP का मेयर जीता है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिनदहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।