ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 10 October 2021

श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर से बाइक हुई चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर

Bike stolen from outside Shri Devi Talab temple, thief seen in CCTV
Bike stolen from outside Shri Devi Talab temple, thief seen in CCTV
[metaslider id="711"] जालंधर : महानगर में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है , जानकारी मिली है कि श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर से बाइक चोरी हो गई है। मिली जानकारी मुताबिक इस वारदात को दो चोरों ने अंजाम दिया है। बता दे कि ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। cctv फुटेज में चोरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। [metaslider id="1461"] वहीँ सोढल के हरविंदर सिंह ने बताया कि वह हर रविवार सुबह श्री देवी तालाब मंदिर के अखाड़े में आता है। और हमेशा की रूटीन की तरह सुबह भी वह मंदिर के में गया था। उन्होंने अपनी बाइक करीब 9:30 बजे मंदिर के बाहर खड़ी की थी। और जब वह दोपहर करीब 1 बजे बाहर निकले तो उन्हें अपनी बाइक मौके पर नहीं मिली। वहीँ इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना थाना आठ की पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मोके पर पहुँच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। [metaslider id="9199"]