ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 07 July 2025

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा जन सुराज का दामन, प्रशांत किशोर ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा जन सुराज का दामन, प्रशांत किशोर ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

नेशनल न्यूज़ : बिहार के चर्चित यूट्यूबर और पूर्व बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने आज प्रशांत किशोर की मौजूदगी में जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान पार्टी के अन्य बड़े नेता मनोज भारती और वाईवी गिरी भी मौजूद रहे।

[metaslider id=75534]

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने मनीष कश्यप का स्वागत करते हुए कहा “हम मनीष को सिर्फ एक यूट्यूबर या पूर्व बीजेपी नेता के रूप में नहीं देखते।” “वह एक ऐसा नौजवान है जो बिहार की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ लगातार आवाज़ उठाता रहा है।” “जन सुराज उन लोगों की पार्टी है जो बिहार को आगे ले जाना चाहते हैं, और मनीष का मकसद भी यही है।” PK ने ये भी कहा कि मनीष चाहते हैं कि बिहार में लोगों को अच्छी शिक्षा और इलाज मिले। लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों पर ठोस काम हो।

[metaslider id=34068]   [metaslider id=24944]