Wednesday, 03 January 2024
Jalandhar
जालंधर में डीएसपी दलबीर सिंह हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, हत्या का खुला राज
जालंधर : जालंधर में डीएसपी दलबीर सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने इस मामले में डी.एस.पी. के हत्यारे एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जिस ऑटो में डी.एसपी. दलबीर सिंह बैठ कर निकला था उसी ऑटो ड्राइवर ने वारदात को अंजाम दिया है। एक जनवरी को जालंधर में बस्ती बावा खेल नहर के पास अर्जुन आवार्डी डीएसपी दलबीर सिंह का शव मिला था। वे अपने दोस्तों के साथ नए साल पर पार्टी करने गए थे। इसके बाद डीएसपी दलबीर सिंह का शव बल्टन पार्क वाली रोड पर मिला था। पर्स से उनकी पहचान हुई थी। उनके माथे पर गोली मारकर हत्या की गई थी। डीएसपी की सरकारी पिस्तौल भी गायब है।