ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 29 December 2021

पंजाब में दिनदहाड़े बैंक में बड़ी लूट, कैशियर से 3.5 लाख रुपये छीन कर ले गए लुटेरे

Big robbery in broad daylight in Punjab, robbers snatched Rs 3.5 lakh from cashier
Big robbery in broad daylight in Punjab, robbers snatched Rs 3.5 lakh from cashier
[metaslider id=9199] बटाला : बड़ी खबर मिली है कि बटाला के गांव बहादुर हुसैन में पंजाब एंड सिंध बैंक को लुटेरों ने निशाना बनाया गया है। मिली जानकारी अनुसार नकाबपोश लुटेरों ने गन पाइंट पर दिनदहाड़े 3 लाख 50 हजार रूपए लूट लिए और फरार हो गए । वहीँ जाते-जाते वे बैंक गार्ड की डबल बैरल राइफल और कारतूस भी साथ में ले गए। मिली जानकारी अनुसार करीब डेढ़ बजे दो लोग बैंक के अंदर ग्राहक बन कर आए और कर्मचारियों से पैसा जमा करवाने के फार्म मांगे। फिर इसी दौरान दो लोग मुंह ढके अंदर पहुंचे और बैंक गार्ड बलविंदर सिंह पर गन तान दी। फिर इसके बाद पहले से ही बैंक के अंदर लुटेरों के साथी ने कैशियर से करीब साढ़े तीन लाख रुपए चीनी और बैग में डाल लिए। वहीँ जाते-जाते लुटेरे अपने साथ गार्ड की 12 बोर की गन और कारतूस भी ले गए। बताया जा रहा है कि लुटेरे सफेद रंग की आई-20 कार पर आए थे। वहीँ सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी । ये सारी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। वहीँ पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूटेरों की शिनाख्त में जुट गई है। [metaslider id=711]