Friday, 27 August 2021
Punjab
अमृतसर में हुई बड़ी लूट, ज्वेलर्स को पिस्तौल दिखा 31 लाख के गहने और कैश लेकर भागे लुटेरे
[metaslider id="711"]
अमृतसर : अमृतसर से बड़ी वारदात की खबर मिली है। मिली जानकरी अनुसार यहाँ मजीठा रोड थाने में पड़ते फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर लाल चंद ज्वेलर्स में पांच नकाबपोश लुटेरों ने 30 लाख के गहने और 1.25 लाख रुपये नकदी लूट ली। प्राप्त जानकारी मुताबिक शुक्रवार शाम को हुई इस वारदात में दो लुटेरे पिस्तौल से लैस थे। वहीँ वारदात को अंजाम देने के बाद सभी लुटेरे दो बाइकों पर सवार होकर फतेहगढ़ चूड़ियां की तरफ भाग निकले। वहीँ घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी संदीप मलिक, एसीपी सरबजीत सिंह बाजवा, एएसआइ गुरजीत सिंह वारदात स्थल पर पहुंचे। वहां पुलिस ने शोरूम में लगी डीवीआर कब्जे में ले ली। ये भी पता चला है कि सीसीटीवी फुटेज चेक गई तो उसमे आरोपित दिखाई दिए। पुलिस ने वारदात के बाद सारे शहर में नाकाबंदी करवा दी है। फिलहाल, लुटेरों की तलाश की जा रही है।
[metaslider id="1461"]