Thursday, 09 September 2021
National
कर्ज में डूबे अनिल अंबानी को बड़ी राहत , दिल्ली मेट्रो के खिलाफ केस में अनिल अंबानी को मिली बड़ी जीत , मिलेंगे 4600 करोड़ रूपए
[metaslider id="711"]
नई दिल्ली : कर्ज में डूबे अनिल अंबानी को बड़ी राहत मिलने की खबर मिली है। प्राप्त जानकारी अनुसार अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को दिल्ली मेट्रो (DMRC) के खिलाफ केस में बड़ी जीत हासिल हुई है। इस जीत से रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को दिल्ली मेट्रो से कुल 4,600 करोड़ रुपये मिलेंगे। आपको बता दे कि इस मामले में कंपनी ने दिल्ली मेट्रो पर करार तोड़ने का आरोप लगाया था और उससे 2,800 करोड़ रुपये की टर्मिनेशन फीस की मांग की थी। और इसके बाद मामला अदालतों में चलता रहा और आज सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी के दावे को सही ठहराया है। इसके बाद अब डीएमआरसी को ब्याज और हर्जाने के साथ रकम लौटाने का आदेश दिया गया है।
[metaslider id="1461"]