ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 17 May 2022

बड़ी खबर : युवक की गोली मारकर हत्या, कार सवार दो युवकों ने बरसाईं गोलियां

Big news: Youth shot dead, two youths in car fired bullets
Big news: Youth shot dead, two youths in car fired bullets
[metaslider id=9199] अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर मिल रही है। मिली जानकारी अनुसार यहां गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई है । ये वारदात मानावाला के पास हुई । प्राप्त जानकारी अनुसार चरणप्रीत सिंह कार में अपने दो रिश्तेदारों के साथ अमृतसर से जंडियाला गुरु अपने घर जा रहा था। वहीँ रास्ते में मानावाला के पास कार में सवार दो युवकों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। वहीँ जब उसके रिश्तेदार गुरदेव सिंह ने उसका बचाव करने का प्रयास किया तो एक युवक ने पिस्तौल के बट से उन पर भी हमला कर उन्हें भी जख्मी कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीँ ये मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। [metaslider id=1461]