Tuesday, 14 November 2023
Crime News
Big News : जालंधर में गोलियां मारकर युवक की हत्या, गर्माया माहौल
जालंधर : खबर है कि जालंधर में देर रात गोलियां मारकर युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद शहर का माहौल गर्मा गया। परिवार वालों ने रामा मंडी-होशियारपुर रोड पर धरना लगा दिया। मिली जानकारी के अनुसार बाबा बुड्डा जी नगर रामा मंडी में सोमवार रात को 2 पक्षों में हुए विवाद में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित कुमार पुत्र विक्की निवासी बाबा बुड्डा जी नगर के रूप में हुई। गोली लगने के बाद रोहित को गंभीर हालत में रामा मंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं परिवावर वालों ने अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया और ट्रैफिक तक जाम कर दिया।
[metaslider id=25498]