Sunday, 18 September 2022
Punjab
BIG NEWS : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्रायों के VIDEO केस मामले का आरोपी युवक शिमला से गिरफ्तार
[metaslider id=11116]
[metaslider id=24944]
मोहाली : बड़ी खबर मिल रही है कि मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल केस में आरोपी युवती के बाद पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को भी शिमला से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी युवक का नाम सन्नी है और वह शिमला का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का लड़की एक-दूसरे को बहुत पहले से जानते हैं।
[metaslider id=25498]
मिली जानकारी अनुसार सैकड़ों स्टूडेंट्स ने रविवार शाम यूनिवर्सिटी कैंपस में दोबारा प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और पंजाब पुलिस के अधिकारी मामले को दबा रहे हैं। वहीँ स्टूडेंट्स के प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी कैंपस में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। स्टूडेंट्स ने ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ के नारे लगाए।
[metaslider id=24910]