ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 15 March 2023

बड़ी खबर : विजिलेंस ने कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री को किया तलब

Big action by Punjab Vigilance in Pearls scam, former director Dharminder Singh Sandhu arrested
Big action by Punjab Vigilance in Pearls scam, former director Dharminder Singh Sandhu arrested
चंडीगढ़ : विजिलेंस द्वारा पंजाब के पूर्व मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। खबर है कि विजिलेंस ने अब सीनियर कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला को तलब किया है। बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने उन्हें समन भेजा है। जानकारी के अनुसार उन्हें 17 मार्च को संगरुर के विजिलेंस दफ्तर में पेश होकर अधिकारियों के सवाल का जवाब देने के लिए बुलाया गया है। आपको बता दे कि सिंगला ने 2017 में संगरूर से विधानसभा चुनाव जीता और कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। उनके पास प्रमुख विभागों में शिक्षा और लोक निर्माण विभाग थे। [metaslider id=25498]