Tuesday, 07 June 2022
Punjab
BIG NEWS : पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ने सुबह तीन बजे किया गिरफ्तार
[metaslider id=9199]
चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि विजिलेंस ने पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उसके कई अन्य साथियाें काे गिरफ्तार किया है। जिनमें एक पत्रकार भी बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह तीन बजे विजिलेंस ने साधु सिंह धर्मसोत को अमलोह उनके घर से उठाया है। बताया जा रहा है कि धर्मसोत पर पेड़ कटाई के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। विजिलेंस ब्यूरो की तरफ सेे पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उनके साथियों को मोहाली की अदालत में पेश किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे संगत सिंह गिलजियां पर भी विजिलेंस ब्यूरो द्वारा वन विभाग भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। वहीँ इसमें छह अन्य के भी नाम हैं। सीएम भगवंत मान ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मंजूरी दे दी है।
बता दे कि साधु सिंह धर्मसोत पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले में भी घिरे रहे हैं। उनके सामाजिक सुरक्षा मंत्री रहते आरोप लगे कि गलत तरीके से स्कालरशिप का पैसा प्राइवेट कालेजों और यूनिवर्सिटीज को दे दिया गया। इसको लेकर खूब हंगामा भी हुआ। हालांकि तत्कालीन कैप्टन सरकार ने धर्मसोत को क्लीन चिट दे दी थी।
[metaslider id=1461]