ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 24 July 2026

बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया

बड़ी खबर :  केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया

पंजाब : बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है कि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भारत की राष्ट्रपति को सौंप दिया, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के पद के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) से भी इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्वारा उनका इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद उनका कार्यकाल आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है।

इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि केंद्र सरकार रेल राज्य मंत्री के पद पर किसे नई जिम्मेदारी सौंपती है और रवनीत सिंह बिट्टू के इस्तीफे के पीछे क्या कारण रहे। फिलहाल, इस मामले में अधिकृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।