ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 29 July 2022

बड़ी खबर : ट्रक ने स्कूल बस को पीछे से मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत, कई घायल

Big news: Truck collided with school bus from behind, one child killed, many injured
Big news: Truck collided with school bus from behind, one child killed, many injured
[metaslider id=11116] टांडा : खबर मिली है कि जालंधर-पठानकोट हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप दसूहा के पास शुक्रवार को एक स्कूल बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 1 बच्चे की मौत जबकि कई गंभीर घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। जब टांडा से एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी बीच जब बस रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो जालंधर की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। [metaslider id=25498] हादसे से बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए, जिनमें से 9वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमन सैनी पुत्र प्रदीप सिंह निवासी लौधी चक्क टांडा के रूप में हुई है। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त बस में करीब 12 से 14 बच्चे, एक ड्राइवर और एक कंडक्टर सवार थे। इस घटना के बाद स्कूली बच्चों के अभिभावकों में दहशत का माहौल है। फिलहाल ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। [metaslider id=24944]