Saturday, 03 June 2023
Jalandhar
बड़ी खबर : ओडिशा में टकराईं तीन ट्रेने , अब तक 261 की मौत, 900 लोग घायल
भुवनेश्वर : बड़ी खबर है कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम बड़ा ट्रेन हादसा हो गया , इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब तक 261 बतायी जा रही है। वहीँ एक्सीडेंट में 900 से ज्यादा यात्री घायल हुए। रेलवे के मुताबिक 650 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मिली जानकारी अनुसार हादसा बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुआ।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पहले शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस डिरेल हुई। इसके कुछ डिब्बे दूसरी पटरी पर पलट गए। दूसरी तरफ से आ रही यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस इनसे टकरा गई। इसके बाद दोनों ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतर गईं। ये बोगियां दूसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से जा भिड़ी। कोरोमंडल एक्सप्रेस का इंजन और कुछ बोगियां मालगाड़ी के ऊपर भी चढ़ गईं।
हादसे में NDRF की तीन टीमें और 20 से ज्यादा फायर सर्विस एंड रेस्क्यू टीमों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। 1200 बचाव कर्मी मौजूद हैं।रेस्क्यू के लिए सेना की पूर्वी कमान से चिकित्सा और इंजीनियरिंग टीमों को एंबुलेंस और मेडिकल एड के साथ तैनात किया गया है। अब तक 48 ट्रेनें रद्द, 39 डायवर्ट और 10 को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया।
हादसे के बाद रेलवे ने अलग-अलग स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
इमरजेंसी कंट्रोल रूम: 6782262286
हावड़ा: 033-26382217
खड़गपुर: 8972073925, 9332392339
बालासोर: 8249591559, 7978418322
कोलकाता शालीमार: 9903370746
[metaslider id=25498]