ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 09 April 2022

बड़ी खबर : जालंधर में चोरों का बोलबाला , अब एटीएम मशीन से बैटरियां हुई चोरी

Big news: Thieves dominate in Jalandhar, now batteries stolen from ATM machine
Big news: Thieves dominate in Jalandhar, now batteries stolen from ATM machine
[metaslider id=711] जालंधर : जालंधर में चोरों का बोलवाला पूरी तरह से नज़र आ रहा है। आये दिन चोर अलग अलग तरह से चोरियों को अंजाम दे रहे है , वहीँ लोग न घरों में सुरक्षित हैं और न ही बाहर। यहां तक कि अब एटीएम भी असुरक्षित हो गए हैं। मिली जानकारी अनुसार चोर सरेबाजार बस्तियों के इलाके में बस्ती शेख स्थित PNB एटीएम से बैटरियां ही चुरा कर ले गया। बताया जा रहा है कि चोर ने एटीएम मशीन से कैश भी चुराया है या नहीं अभी इसकी पड़ताल चल रही है। मिली जानकारी अनुसार चोर ने एटीएम पर धावा बबरीक चौक के बस्ती शेख में बोला। बता दे कि चोर कितना बेखौफ है इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में भी वह एटीएम से बैटरियां चुराकर फरार हो गया। लोगों का कहना है कि शहर में पूरी तरह से अराजकता फैली हुई है। सरेआम स्नैचिंग हो रही है, लूट के मामले सामने आ रहे हैं और गोलियां तक चल रही हैं। वहीँ बताया जा रहा है कि चोर एक ही था औऱ एक्टिवा पर आया था। सूचना के बाद पुलिस मोके पर पहुंची और जांच शुरू की। [metaslider id=1461]