ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 10 September 2022

बड़ी खबर : होशियारपुर में ATM मशीन को गैस कटर से काटकर लुटेरे 8.70 लाख रूपए लेकर हुए फरार

Big news: The robbers absconded with 8.70 lakh rupees after cutting the ATM machine with a gas cutter in Hoshiarpur
Big news: The robbers absconded with 8.70 lakh rupees after cutting the ATM machine with a gas cutter in Hoshiarpur
[metaslider id=9199] [metaslider id=24944] होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि यहां लुटेरे पीएनबी का एटीएम गैस कटर से काट कर 8 लाख 70 हजार रुपए ले गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ब्लाक भुंगा के तहत आते गांव चौटाला में वारदात को लुटेरों ने रात करीब तीन बजे अंजाम दिया। लुटेरे अपने साथ गैस कटर ले कर आए थे। लुटेरों ने गैस कटर से वही हिस्सा काटा जिसमें कैश भरा था । वहां से लुटेरे कैश निकला कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। गांव चौटाला में एटीएम को गैस कटर से काट कर कैश लूट ले जाने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी से लेकर डीएसपी सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कहा कि लुटेरों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है। [metaslider id=25498]