ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 24 November 2021

बड़ी खबर : जालंधर में बुक डिपो को फूंकने गए बदमाश खुद जिंदा जले , पुलिस जांच में जुटी

Big news: The miscreants who went to burn the book depot in Jalandhar burnt themselves alive, the police engaged in the investigation
Big news: The miscreants who went to burn the book depot in Jalandhar burnt themselves alive, the police engaged in the investigation
[metaslider id=711] जालंधर /आदमपुर : जालंधर के आदमपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि आदमपुर में बुक डिपो को आग लगाने गए 3 बदमाश खुद ही आग की चपेट में आ गए । इससे एक बदमाश की जिंदा जलकर मौत हो गई, और दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। वहीँ उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार मरने वाला युवक प्रदीप कुमार उर्फ पैटी पुत्र करमचंद निवासी बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है जबकि झुलसा आरोपी जतिंदर सिंह पुत्र सीता सिंह निवासी बस्ती पीरदाद का रहने वाला है। वहीँ घटना से फरार हुए आरोपी की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। [metaslider id=1461] वहीँ आदमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा झुलसे बदमाश से पुलिस आग लगाने की वजह के बारे में पूछताछ कर रही है। बता दे कि यह घटना मंगलवार आधी रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार आदमपुर में कृष्णा बुक डिपो को आग लगाने के लिए 3 बदमाश जालंधर से पहुंचे। यहाँ उन्होंने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जबकि बाहर भागने से पहले ही आग भड़क गई और तीनों बदमाश आग की चपेट में आ गए। वहीँ उनका एक साथी यहाँ से भाग निकला। इस घटना में एक बदमाश की जलने से मौत हो गयी और एक बुरी तरह से झुलस गया। सूत्रों की जानकारी के अनुसार इस घटना को बिल्डिंग मालिक से रंजिश बताया जा रहा है। हालाँकि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। [metaslider id=9199]