Sunday, 15 May 2022
Crime News
बड़ी खबर : जालंधर के सोढल चौक पर दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर बेकरी से लूट की वारदात से मचा हड़कंप
[metaslider id=9199]
जालंधर : महानगर जालंधर में लगातार स्नैचिंग व लूट की वारदातें सामने आ रही है , लुटेरे बेखौफ दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीँ लोगों में रोष पाया जा रहा है , उनका कहना है कि वो अपने आप को अब असुरक्षित महसूस कर रहे है। आपको बता दे कि अब दिनदहाड़े सोढल चौक पर शर्मा बेकरी पर गन पाइंट पर लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीँ इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी अनुसार लुटेरे कैश लूट कर ले गए हैं। वहीँ ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना दोपहर करीब 3: 30 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हैरानी की बात ये भी है कि जिस जगह ये वारदात हुई उसके थोड़ी दूर ही सोढल चौक पर पुलिस का नाका भी लगाया जाता है , लेकिन लुटेरों को पुलिस का भी कोई डर नहीं रहा।
[metaslider id=1461]