Tuesday, 03 August 2021
Punjab
बड़ी खबर : गैंगस्टर राणा कंधोवालिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हमलावर हुए फरार
[metaslider id="711"]
अमृतसर : सूत्रों से बड़ी जानकरी मिली है कि जेल से जमानत पर रिहा हुए कुख्यात गैंगस्टर रणदीप सिंह उर्फ राणा कंधो वालिया सहित तीन लोगों पर मंगलवार की रात ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया l बताया जा रहा है कार में आये चार युवकों ने उक्त वारदात को अंजाम दिया l मिली जानकारी अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी अपनी सफेद रंग की कार में सवार होकर फरार हो गए।
[metaslider id="1461"]
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ सुखचैन सिंह गिल डीसीपी मुखविंदर सिंह भुल्लर, एडीसीपी संदीप मलिक मौका ए वारदात पर पहुंच गए l प्राप्त जानकारी के अनुसार रणदीप सिंह उर्फ राणा कंधों वालिया अपने दोस्त अकाली दल बादल के स्टूडेंट विंग के प्रधान तेजवीर सिंह के साथ अपने किसी रिश्तेदार का हाल पूछने के डी अस्पताल पहुंचा था l बताया जा रहा है जब वे अस्पताल में वह दाखिल हुआ तो कार में सवार चार युवक भी उसके पीछे आ कर रुक गए l जैसे ही तेजवीर और राणा सीढ़ियों के रास्ते अपनी रिश्तेदार के पास पहुंच रहे थेl ठीक उसी समय दो हमलावर भी उनके पीछे पहुँच गए। दूसरी मजिल पहुँचते ही आरोपियों ने तेजवीर और राणा पर फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी कार में फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस आस पास की cctv फुटेज खंगाल रही है।
[metaslider id="9199"]
source link